रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने सोमवार को नाली, सड़क, पेयजल व ओडीएफ गांवाें की प्रगति की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में की। उन्होंने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां भी नाली का निर्माण नहीं हुआ या अधूरा है, उसे तत्काल पूरा कराया जाएं। ताकि बरसात में शहरवासियों को कोई समस्या न हो। उन्होंने शहर के पार्कों में पौधे लगाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के साथ ही लीकेज की समस्या दूर कराएं। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को प्लास्टिक पॉलीथिन बंद कराने के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। कहा कि, टीम बनाकर पॉलीथिन पर बैन कराया जाए और सभी से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करा लें अगर उसके बाद भी कोई पॉलीथिन का प्रयोग कराता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह-सुबह जाकर ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें और ग्रामीणों को समझाया जाए कि खुले में शौच से नुकसान होगा।