फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों व छात्रों की होगी बायोमीट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ छात्रों की भी बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। इसके लिए प्रधानाचार्य बायोमीट्रिक मशीनें लगवाएंगे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में क्लास चलेगी। प्रत्येक सप्ताह इसकी सीडी भी प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करानी होगी। ये बातें जिला विद्यालय निरीक्ष्ज्ञक राजेंद्र पांडेय ने कहीं। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता के टिप्स भी दिए।

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सभागार में जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की शनिवार को बैठक हुई।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे होना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल में बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन भी प्रधानाचार्यों को लगवानी होगी। 500 से अधिक छात्र संख्या पर दो मशीनें लगवाई जा सकती हैं।

इन्हीं मशीनों से शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं की भी प्रतिदिन हाजिरी लगेगी। स्कूल में प्रार्थना के बाद छात्रों की लाइन लगवाकर हाजिरी करवाएं।

डीआईओएस ने कक्षा शिक्षण की बारीकियों से भी अवगत कराया। प्रधानाचार्यों को अनुशासन के टिप्स भी सुझाए। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दीनबंधु शुक्ला, मुक्तेश्वर पोद्यार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें