फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में बैठक हुई। मुख्य अतिथि एवं नव निर्वाचित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अवध क्षेत्र प्रद्युम्न ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि 2019 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की ओर से चलाई जा रही 130 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएं, ताकि 2019 में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत रायबरेली से ही होगी और 2019 में पिछले चुनाव से बड़ी जीत होगी। इस कार्य के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होता है और वही चुनाव जिताता है। कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करें। हम उसका अवलोकन करेंगे एवं काम करने वाले कार्यकर्ताओं का उचित समायोजन भी होगा। कार्यक्रम के पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व संगठन मंत्री बृज बहादुर, जिला प्रभारी हीरो बाजपेयी, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक धीरेंद्र सिंह, राम नरेश रावत, दल बहादुर कोरी, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सुभाष झा आदि ने नव निर्वाचित क्षेत्रीय संगठन मंत्री के प्रथम जिला आगमन पर स्वागत भी किया। संचालन जिला महामंत्री जय तलरेजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें