फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी पहर चैन नहीं लेने दे रही भीषण गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण उमस भरी गर्मी किसी भी पहर लोगों को चैन नहीं लेने दे रही है। दिन में कड़कती धूप तो रात में उमस ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। पारे में उतार-चढ़ाव के बावजूद गर्मी के तीखे तेवर कायम हैं। दिन चढ़ने के साथ ही धूप अपना असर दिखाने लगती है। सुबह 11 बजे के बाद धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप देख दोपहर को लोग घरों में ही कैद रहे। इस दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। सांझ ढलने पर तपिश से राहत जरूर मिल जाती है, पर उमस से छुटकारा नहीं मिलता है। आलम यह है कि रात में पंखे व कूलर चलने के बाद भी बदन पसीना-पसीना हो जाता है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सुबह होते ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी। सुबह 10:18 बजे ही पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके बाद लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लोगों ने भीषण गर्मी से बचने के लिए घरों में रहना ही मुनासिब समझा। रविवार की छुट्टी लोगों ने घर में ही बिताई। जिससे शहर में हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जरूरी काम से निकले इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आए। बदन झुलसा देने वाली तेज धूप से बचने के लिए लोग मुंह व सिर पर स्कार्फ व गमछा बांध कर ही घरों से बाहर निकले। शाम को सूरज छिपने के बाद तपिश से कुछ राहत मिली तो शहर में भी चहल-पहल नजर आई। लेकिन उमस भरी गर्मी फिर भी बेचैन करती रही। घरों में लगाये गए कूलर व पंखे भी गर्मी में राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को पारे में उछाल के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें