फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, सदमे में नानी की सांसें थमीं

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, सदमे में नानी की सांसें थमीं
विज्ञापन



बाराबंकी। बिजली के खंभे पर चढ़कर लाउडस्पीकर उतार रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद सदमे में युवक की नानी भी चल बसीं। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया है। एक दिन में हुई दो मौतों ने परिवार में कोहराम मचा दिया है।


पुलिस के मुताबिक दरियाबाद निवासी इरशाद (20) पुत्र गौस मोहम्मद बुधवार सुबह कस्बे के बाराती शिवाला पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाउडस्पीकर उतार रहा था।
विज्ञापन



इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह इरशाद को खंभे से उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी मथुरा नगर पहुंचाया।


वहां हालत नाजुक देख डॉक्टराें ने इरशाद को जिला अस्पताल भेज दिया। मगर वहां डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके घर पर कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी इरशाद के ननिहाल ग्राम खुबाकापुरवा पहुंचते ही उसकी नानी अफरीजन (70) सदमे में आ गईं। तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजन अफरीजन को स्वस्थ केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि, इरशाद का पोस्टमार्टम कराया गया है।


वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि, दरियाबाद में युवक की करंट से मौत होने की जानकारी नहीं है। इस बारे ़में पता किया जाएगा। यदि युवक बिजली के खंभे पर चढ़ा था तो ये गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें