फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय आटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ा कर दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर चोरी की छह बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाल इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लहरपुर-तम्बौर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी नहर पटरी पर दो बाइक पर सवार तीन लोग बाइक से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। पर पुलिस ने इन्हें दो मोटर साइकिलों के साथ पकड़ लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महबूब आलम निवासी नवाबशाह पुरवा तंबौर व फूल कुंवर निवासी बेलकुइया लहरपुर के रुप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छुपाकर रखी गई चार और मोटरसाइकिल भी बरामद किया। पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी आसपास के जनपदों से बाइक चोरी करने का गैंग चलाते हैं। बरामद वाहनों में कई आसपास के जनपदों से चोरी की गई थी। पुलिस ने संबंधित मामले में केस दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें