फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन पर कुतों का हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पानी की तलाश में निकला एक हिरन भटकता हुआ शुक्रवार सुबह घोरमा परसिया गांव के निकट पहुंच गया। जहां उस पर कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक ग्रामीण कुत्तों से उसे बचाने का प्रयास करते हिरन की मौत हो गई।
विज्ञापन



जंगल से गुरुवार रात पानी की तलाश में निकला एक नर हिरन भटकता हुआ शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गिलौला थाना क्षेत्र के घोरमा परसिया गांव के निकट पहुंच गया। जिस पर घोेरमा परसिया व घोरमा मठा गांव के बीच कुत्तों ने हमला बोल दिया।


जान बचा कर भागा हिरन घोरमा परसिया निवासी युसूफ साई के खेत के निकट बने घर के पास पहुंच गया। कुत्तों से हिरन को घिरा देख ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच कर कुत्तों को खदेड़ते हिरन की मौत हो गई।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मृत हिरन के पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय गिलौला भेजा। प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी एपी यादव ने बताया कि जंगल के तालाबों में पानी भरने का निर्देश दिया जा चुका है। गर्मी अधिक होने के कारण संभव है कि हिरन रास्ता भटक कर घोरमा परसिया पहुंचा हो। जहां यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें