फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के कटरा मजरा बंभौरी गांव में शनिवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। देखते-देखते ही लपटों ने तीन और घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से चार घरों में रखे 80 हजार रुपये व करीब पांच लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें कपड़े बांटे। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को तत्काल अहेतुक सहायता दिन जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के कटरा मजरा बंभौरी में नादिर के घर में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वकील, इब्राहिम व हस्मतुल के घरों को आगोश में ले लिया। आग लगने से नादिर के दो छप्पर जल गए। छप्परों के नीचे रखे बक्से में रखे 80 हजार रुपये, जेवर व अन्य सामान जल गया। वकील के घर तीन छप्परों में रखा सामान तथा इब्राहिम के घर तीन छप्पर व उसमें रखा सामान व हस्मतुल का पंपिंग सेट, तीन साइकिलें व सोने के जेवर जल गए। आग पर ग्रामीणों ने किसी तरह काबू पाया। दमकल की टीम आग शांत होने के बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें