फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से टकराई कार, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली से टकराई कार, वृद्धा की मौत
विज्ञापन



सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में देर रात एक कार गन्ना लोड ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महोली कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा गांव निवासी धनेशपाल की पुत्री के विवाह का आयोजन मुंशीगंज गेस्ट हाउस में किया गया था। इस वजह से धनेशपाल की मां गोकुल देवी (75) कार में सवार होकर जिला मुख्यालय आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामकोट थाना क्षेत्र में कार आगे चल रही गन्ना लोड ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गोकुल देवी समेत कार में सवार प्रदुम्र, राजेंद्र, सुभाष व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गोकुल देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें