फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान की संदिग् ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिहींपुरवा निवासी एक बीएसएफ जवान की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला है। चिकित्सक संदिग्ध जहर का मामला बता रहे हैं। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा निवासी रमेश कुमार (52) बार्डर सिक्योरिटी फोर्स में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। इस समय वह छुट्टी पर घर आया था। रविवार को रमेश को वापस ड्यूटी पर जम्मू कश्मीर लौटना था। शुक्रवार सुबह रमेश लोगों से मुलाकात करने के लिए घर से निकला था।

काफी देर तक नहीं लौटा। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके घर सूचना दी। जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोतीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने संदिग्ध जहर से मौत की बात कही है। लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। परिवार के लोग भी कुछ बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें