फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने तहसील परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। रास्ते के विवाद का निस्तारण न होने से परेशान एक किसान ने मंगलवार को तहसील परिसर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। बाद में अधिकारियों ने मामले में पैमाइश कराकर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ गांव निवासी पारसनाथ रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को जलालपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचा था। पारसनाथ के मुताबिक काफी दिनों से रास्ते के विवाद का मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा है। कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग भी अनसुनी की जा रही है। इसी के चलते मंगलवार को वह तहसील परिसर में पहुंचा और आत्मदाह के लिए मिट्टी का तेल छिड़कने का प्रयास किया। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एसडीएम रामशंकर ने संबंधित ग्रामीण से वार्ता की और उसे भरोसा दिलाया कि मामले में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तहसीलदार सुदामा वर्मा ने बताया कि नक्शे में आवश्यक संशोधन के बाद मार्ग संबंधी विवाद का निस्तारण करा दिया जाएगा। पीड़ित किसान को भरोसा दिलाया कि इस मामले में सभी जरूरी प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। किसान इसके बाद घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें