फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली दो की जान, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली, लहरपुर में ट्रक ने दो साइकिल सवारों को कुचला
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बीते 16 घंटों में हुए पांच सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। यह हादसे महोली, लहरपुर, मिश्रिख, संदना व मानपुर थाना क्षेत्रों में हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रिख, संदना व मानपुर थाना क्षेत्रों में हादसे घने कोहरे के कारण हुए हैं।

महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी सूरज (29) महोली कस्बे में विशाल गुप्ता की दुकान पर नौकरी करता था। रविवार की शाम दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल से वापस घर के लिए चल दिया।
विज्ञापन


रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोली कोतवाली क्षेत्र में कुसैला मोड़ के निकट एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इससे साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति व पुत्री मामूली रूप से जख्मी हो गई। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम खालेपुरवा निवासी मोहनलाल (35) सोमवार को अपनी पत्नी मोहिनी देवी (30) व पुत्री गुड़िया (5) के साथ साइकिल से अपनी रिश्तेदारी तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम धोंधी जा रहा था।

रास्ते में सीतापुर लहरपुर मार्ग पर ग्राम नेवादा के निकट एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोहिनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय नागरिक घायल महिला को लेकर लहरपुर सीएचसी भागे। रास्ते में मोहिनी ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से भाग गया। घटना में मोहनलाल व उसकी पुत्री को मामूली चोटें आई हैं।

ट्रक व जीप में भिड़ंत, आठ श्रद्धालु जख्मी
कल्ली चौराहा। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। इससे नैमिषारण्य से अमावस्या स्नान कर वापस जा रहे जीप सवार आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु बहराइच जिले के निवासी हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ैया नंबर तीन जगन्नाथ महतौ पुरवा निवासी रामसेवक गांव के ही पवन, बालक राम, केदारनाथ, प्रदीप, बहादुर, अमरीश, नरेश के साथ जीप से सोमवती स्नान करने के लिए नैमिषारण्य आया था।

यहां पर स्नान व पूजन करने के बाद सभी जीप में सवार होकर वापस घर के लिए चल दिए। रास्ते में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में कल्ली चौराहे के निकट एक ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार आठों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जीप चालक के घायल होने की भी खबर है, लेकिन वह हादसे के बाद भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मिश्रिख सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पिकअप पलटी, साइकिल सवार दो घायल
मानपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह आलू लेकर जा रही एक पिकअप पलट गई। जिसकी वजह से दो साइकिल सवार पिकअप की चपेट में आ गए। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा घने कोहरे की वजह से होना बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदपुरवा निवासी बाबू व हरद्वारी मजदूर हैं। दोनों खैराबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार की सुबह दोनों युवक एक साइकिल से खैराबाद जा रहे थे।

रास्ते में सीतापुर बिसवां मार्ग पर कटरा पुल के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे साइकिल सवार दोनों युवक पिकप के नीचे आ गए। स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया।

टक्कर के बाद दो ट्रक पलटे, एक घायल
गोपालपुर भटठा/गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों ट्रक सड़क के किनारे गड्ढों में पलट गए। इससे एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाराबंकी जिले का निवासी बताया जा रहा है। जिसको सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाराबंकी के सतरिखा थाना क्षेत्र के ग्राम सेठमऊ निवासी आदर्श सिंह ट्रक चालक है। सोमवार को वह ट्रक लेकर कहीं जा रहा था। रास्ते में मिश्रिख सिधौली मार्ग पर गोपालपुर भट्ठे के निकट सामने से आ रहे गन्ना लोड दूसरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों ट्रक पलट गए। जिसकी वजह से आदर्श सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें