फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर शनिवार की सुबह शहर के चंपादेवी पुल के पास एक युवक ने पद्मावत एक्सप्रेस के सामने कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसी बीच चालक ने ट्र्रेन रोक दी, जिससे युवक की जान बच गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर युवक को कब्जे में ले लिया। समझा-बुझाकर युवक को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक परिवारीजनों से किसी बात को लेकर नाराज था।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला अंकित (18) पुत्र रोहितलाल सुबह चंपादेवी पुल के पास पहुंचा। इसी बीच पदमावत एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन आती देखकर अंकित रेल लाइन पर कूद गया। यह देख चालक ने ट्रेन रोक दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई और उसे रेल पटरी से बाहर किया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो सकी। सूचना पर युवक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना है कि युवक को उसके परिवारीजनों के सुुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें