रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का सम्मान।
लखनऊ। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शिक्षक शौर्य दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को शिक्षक शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही 10 जुलाई को शिक्षक शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए उपमुख्यमंत्री से शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। साथ ही ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की।
रक्षामंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अमीनाबाद स्थित शिव मंदिर में व्यापारी समाज ने हवन-पूजन और आरती कर उनके स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने प्रसाद के रूप में लड्डू भी वितरित किए। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर निगम के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ''पम्मी'', श्याम किशनानी, डॉ. गुरमीत सिंह, केदारनाथ बाजपेयी, राजीव बाजपेई, अनुराग मिश्रा, विजय मोतियानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।इसके अलावा वाल्मीकि समाज ने भी राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर चारबाग स्थित रवींद्रालय में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर 11 किलो का केक काटा गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य राम सिंह वाल्मीकि ने किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है जिससे, विकास कार्यों को गति मिली है।