लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को सेतु निगम कर्मियों की
विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 31 अभियंताओं की पदोन्नति पर
मुहर लग गई।
इसमें 18 सहायक अभियंता से उप परियोजना प्रबंधक, आठ उप
परियोजना प्रबंधक से परियोजना प्रबंधक व पांच परियोजना प्रबंधक से मुख्य
परियोजना प्रबंधक बनेंगे।