फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरे चरण में की लॉटरी में वंचित रह गए 307 बच्चे

Tue, 09 Apr 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के अंतर्गत दूसरे चरण में 307 बच्चों को निराशा हाथ लगी। इनमें से 36 बच्चों के आवेदन सत्यापन में निरस्त कर दिए गए तो 271 बच्चों को सीटें फुल होने के कारण विद्यालय आवंटित नहीं हो सके। सोमवार को देर शाम हुई दूसरे चरण की लॉटरी में 562 बच्चों को प्राइवेट स्कूल आवंटित किए गए। जल्दी ही इन बच्चों के प्रवेश के संबंध में बीएसए कार्यालय से आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए चार चरण तय किए गए हैं। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में 869 आवेदन आए थे। इन सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन कराने के बाद लॉटरी हुई।
जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि सत्यापन में 36 आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। बाकी 833 आवेदन लॉटरी में शामिल किए गए। लॉटरी में 562 बच्चों को स्कूल आवंटित हुए, जबकि 271 बच्चों को सीटें भर जाने के कारण स्कूल आवंटित नहीं हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लॉटरी में स्कूल आवंटन वाले बच्चों के प्रवेश के लिए जल्दी ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में 1178 बच्चे हुए लाभान्वित
आरटीई के अंतर्गत पहले चरण में 1178 बच्चे लाभान्वित हुए थे। पहले चरण में 2757 आवेदन आए, जिनका सत्यापन कराया गया तो 154 आवेदन निरस्त हो गए। बाकी 2603 आवेदन की लॉटरी में 1178 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए थे।

तीसरे चरण के आवेदन 15 अप्रैल से होंगे
तीसरे चरण के आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे, जो 8 मई तक होंगे। सत्यापन कार्य 9 से 15 मई तक होगा। लॉटरी 16 मई को निकलेगी। चौथे चरण के आवेदन 1 से 20 जून तक, सत्यापन 21 से 27 जून तक और लॉटरी 28 जून को निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें