फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 09 Apr 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार-डलमऊ (रायबरेली)। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष में धागा बांधकर अपने पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


भोर में ही जिले के राही, जगतपुर, दीनशाहगौरा, सलोन, रोहनिया, ऊंचाहार, डीह, छतोह सहित अमेठी व प्रतापगढ़ जिले से बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। हर हर गंगे के जयकारे के साथ लगाकर स्नान किया। मां गंगा की पूजा की। घाट पर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, अक्षत, पुष्प अर्पित कर भोग लगाकर भगवान से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पीपल के पेड़ में 108 बार धागा बांधा। उसकी परिक्रमा कर पति के लिए आशीर्वाद मांगा। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर लगभग 10 हजार लोगों ने स्नान किया। सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान दोपहर तक चलता रहा। उधर, डलमऊ के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मंदिरों, शिवालयों में पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें