फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 30.10 लाख रुपये की ठगी

Thu, 19 Feb 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। उन्नाव के दही स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार यादव से प्लॉट के नाम पर 30.10 लाख रुपये की ठगी की गई। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकाया गया। उन्होंने सरोजनीनगर थाने में सौरभ, रामकिशुन, गीता और नित्या इंटरप्राइजेज के मालिक के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन






पवन कुमार यादव के मुताबिक उन्होंने सरोजनीनगर के बेहसा स्थित जमीन का सौदा अमौसी क्षेत्र निवासी सौरभ से किया था। आरोपी ने खुद को प्लॉट का मालिक बताते हुए 2.70 करोड़ रुपये में विक्रय अनुबंध की बात कही। आरोप है कि सौरभ के कहने पर उन्होंने अपनी मां संतोष कुमारी, भाई शिवम यादव और खुद के खातों से अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस के माध्यम से सौरभ, उसके चाचा रामकिशुन, गीता और नित्या इंटरप्राइजेज के स्वामी टिंकू सोनी के खातों में कुल 30.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रुपये विक्रय अनुबंध और स्टांप शुल्क के नाम पर लिए गए। 29 अगस्त 2025 को आरोपियों ने अनुबंध करने से इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि उनके दिए गए दस्तावेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें