फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा 3000 क्षमता का आश्रय स्थल, की जाएगी मनमोहक सजावट

Sun, 08 Dec 2024 09:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या धाम में रंग-बिरंगी बिजली की मनमोहक सजावट की जाएगी। पथ प्रकाश के विशेष इंतजाम होंगे और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कियॉस्क और एटीएम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 जनवरी से 26 फरवरी तक रामनगरी में एक बार फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वाला नजारा देखने को मिलेगा। प्रयागराज के महाकुंभ से विशेष तिथियों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचेंगे। इनके लिए नगर निगम की ओर से 3000 की क्षमता का आश्रय स्थल बनाया जाएगा। इसमें लोगों के ठहरने के लिए कई इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने महाकुंभ मेला-2025 के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को तमाम तरह की सुविधाएं दिए जाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक विभागीय अधिकारियों के साथ की। इस दौरान नगर निगम की ओर से की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं के संबंध में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। यह तय हुआ कि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए अफसरों की जवाबदेही तय होगी।

ये भी पढ़ें - भित्ति चित्रों की जरिये दर्शाई जाएगी श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की यात्रा, 80 म्यूरल बनाए जाएंगे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नैमिष से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर, हेलीपोर्ट तैयार, जनवरी से होगी हवाई सफर की शुरुआत


नगर आयुक्त ने बताया कि 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन होना है। इस मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की संभावना है। प्रयागराज से श्रद्धालुओं का परंपरागत रूप से अयोध्या आगमन भी होता है। इन्हें ठहरने की सुविधा देने के लिए तैयार किए जाने वाले 3000 लोगों की क्षमता के अस्थायी आश्रय स्थल में ठंड से बचाव के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


अयोध्या धाम में रंग-बिरंगी बिजली की मनमोहक सजावट की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पथ प्रकाश की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में वाटर कियॉस्क और वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। विभिन्न चौराहों को औद्यानिकी गमलों और फूलों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए विभिन्न स्थलों पर गैस हीटर स्थापित किए जाएंगे। अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

दीवारों पर चित्रात्मक पेंटिंग के साथ बनेंगे स्वागत व तोरण द्वार
स्वच्छता के साथ जनसुविधाओं के लिए पहले से स्थापित सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों के साथ 510 अस्थायी बायोटॉयलेट और 30 मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाएगी। सरयू में स्नान के बाद महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए विभिन्न घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम स्थापित किए जाएंगे। अयोध्या धाम की सुंदरता और भव्यता को और निखारने के लिए दीवारों पर चित्रात्मक पेंटिंग की जाएगी। जगह-जगह स्वागत द्वार और तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें