फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अटल अचीवमेंट अवॉर्ड से 300 विभूतियां सम्मानित

Mon, 20 Jan 2020 06:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारतीय अटल अचीवमेंट अवार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की ओर से 300 विभूतियों को भारतीय अटल अचीवमेंट अवॉर्ड-2020 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या समाज के लिये अभिशाप था। इसके खिलाफ हम एकजुट हुए और आज समाज की तस्वीर बदल गई है।

विज्ञापन


सर्वोदय नगर चौराहा स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने कहा कि यह अवॉर्ड समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को दिया गया।

उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देने की जरूरत है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में महिलाओं को भी उतना ही महत्व मिलना चाहिये जितना पुरुषों को मिलता है।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन ने नारी सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखने की वकालत की। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि आज युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें