फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरसः 28 दिन तक निगरानी में रहेंगे विदेश से लौटे 300 यात्री

Tue, 03 Mar 2020 02:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसके चलते चीन-थाईलैंड समेत अन्य देशों से लखनऊ लौटे करीब 300 यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ इन्हें 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है।

विज्ञापन


टीमें रोजाना यात्रियों का हाल लेकर सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट देंगे। इस दौरान कोरोना का लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत आइसोलेट कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, ये यात्री विदेश से पिछले दिनों दिल्ली आए।

यहां से लखनऊ आए हैं। सभी यात्रियों की जांच के साथ 28 दिन तक घर में रुकने की सलाह दी जा रही है। अब तक जिले में 1500 मरीजों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, चार दिन पहले भूटान से आए पांच लोगों की जांच हुई। इनमें कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले

प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं राजधानी में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं। केजीएमयू-पीजीआई में जांचके बाद इसकी पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों की हालत में सुधार है और वे घर पर रुककर इलाज करवा रहे हैं। पीजीआई की मधुवन बिहार कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, वृंदावन कॉलोनी के छह साल के मासूम को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

दोनों को हफ्ते भर पहले सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी-जुकाम हुआ। परिवारीजनों ने इन्हें नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया पर दवा से कोई फायदा न हुआ। डॉक्टर की सलाह पर एक मरीज ने केजीएमयू और दूसरे ने पीजीआई से जांच कराई।

रिपोर्ट में दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 21 मामले आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें