फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी 300 नई ई बसें, एक चार्ज में चलेंगी 200 किमी तक, नए साल तक शुरू होगा संचालन

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। ये बसें एक बार में चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट नए साल में इन बसों को लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

अभी लखनऊ में जिन ई बसों का संचालन हो रहा है। वह एक चार्ज में 80 से 120 किमी ही चल पाती हैं। इससे जाम या लंबे चक्कर के दौरान चार्जिंग खत्म होने पर यात्रियों को परेशानी होती है। नगरीय परिवहन निदेशालय ने लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए 1,225 इलेक्ट्रिक सिटी बसें मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें से 300 बसें लखनऊ को मिलेंगी। इनमें 100 बसें नौ मीटर की और 200 बसें 12 मीटर की होंगी।
नगरीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नौ मीटर की ई बसें एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चलेंगी। वहीं, 12 मीटर की बसें 200 किलोमीटर तक का सफर तय करेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 14 नए मार्ग चिह्नित किए हैं। बसें मिलने पर इन मार्गों पर संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

लखनऊ को 2009-10 में मिली 250 सीएनजी बसें 15 वर्ष की आयु पूरी कर हटाने के बाद अब केवल 115 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने शहर के सभी मेट्रो मार्गों से सिटी बसें हटा दी हैं। अब नौ मार्गों पर ही बसों का संचालन हो रहा। इनमें बालागंज चौराहे से विराजखंड, दुबग्गा से मोहनलालगंज, घंटाघर से नैमिषारण्य, स्कूटर इंडिया से अवध बस स्टेशन, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन, राजाजीपुरम से बीबीडी, मुंशीपुलिया से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी आदि मार्ग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें