फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन संपदा का संरक्षण करने वाले 30 वाचर्स को मिली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एनवायरमेंट वारियर्स संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को कतर्नियाघाट स्थित मोतीपुर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में कार्यक्रम किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने वन संपदा के संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कतर्नियाघाट प्रभाग के 30 वाचर्स को विधायक साइकिलें भेट कीं। पांच वनकर्मियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में उनका योगदान सराहनीय है। पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए बताया कि वायु प्रदूषण के कारण हर वर्ष 60 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। पिछले 100 वर्षों में औसत वैश्विक तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है और यदि यह 0.3 डिग्री और बढ़ता है, तो परिणाम बेहद घातक होंगे। इस दौरान इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सर्वोदय इंटर कॉलेज ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी एच राजा मोहन, कीर्ति चौधरी, डीएफओ शिव शंकर, तेजपाल सियाल, अजय गुप्ता, निखिल शर्मा, अमित बांगरे, जितेंद्र सिंह, इमरान हुसैन, मयंक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें