फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लगेंगे 30 हजार सोलर पंप : बलदेव औलख

Sat, 11 Jan 2025 07:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रायबरेली। आईटीआई मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय किसान मेले का समापन हुआ। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। कहा कि इस बार प्रदेश में 30 हजार सोलर पंपों की स्थापना कराई जाएंगी। विभाग से चलाई जा रही सभी योजनाओं का किसान लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने राजरानी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को फार्म मशीनरी बैंक एवं रामसखी को कस्टम हायरिंग सेंटर को ट्रैक्टर की चाबी सौंपने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक भी दिए। पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, अच्छा प्रदर्शन करने वाले 15 स्टॉलों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने मेले में आए कृषकों को विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए प्रेरित भी किया। प्रगतिशील किसान शेषपाल सिंह ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य रूप से जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह ने उद्यानिकी फसलों जैसे गुलाब की खेती व उन्नतशील प्रजातियों पर चर्चा करने के साथ ही किसानों को गुलाब की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. दीपक मिश्रा ने किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन के बारे में बताया।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें