फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कर्मचारी से बैंक के पास 30 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में बृहस्पतिवार को बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर लौट रहे सचिवालय कर्मचारी से दो बदमाश रकम लूटकर भाग गए। मड़ियांव इलाके में रहने वाले प्रदीप यादव (58) सचिवालय में बाबू हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह कैसरबाग में नूर मंजिल के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर जा रहे थे। तभी बैंक से चंद कदम दूरी पर दो बदमाशों ने प्रदीप को रोककर और 30 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर कैसरबाग इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्र अपनी टीम संग पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी लेने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास शुरू किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें