फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 PCS अफसरों को जल्द मिलेगा प्रमोशन

Sun, 17 Aug 2014 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा के 30 और अफसरों की पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने 8900 ग्रेड-पे में 30 अधिसंख्य अतिरिक्त पद सृजित किए हैं।

प्रदेश में यूपी सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के वेतन बैंड-4, 37400-67000, ग्रेड-पे 8900 रुपये में 110 पद ही हैं।

लेकिन प्रदेश में इस वेतनमान में पदोन्नति की अर्हता पूरी करने वाले पीसीएस अफसरों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

कई अधिकारी वर्षों से इस ग्रेड-पे में पद उपलब्ध न होने से पदोन्नति नहीं पा रहे थे। पीसीएस एसोसिएशन ने पिछले दिनों सरकार से पद सृजित कर वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति देने की मांग की थी।

सरकार ने एसोसिएशन की मांग पर कार्यवाही करते हुए वेतन बैंड-4, 37400-67000, ग्रेड पे 8900 रुपये में पदोन्नति के पद उपलब्ध न होने से 30 अधिसंख्य अतिरिक्त पदों का सृजन कर दिया है।
विज्ञापन


इससे 30 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये पद आईएएस में पदोन्नति, सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र अथवा अन्य कारणों से स्वत: समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस तरह संवर्ग में इस ग्रेड वेतन के पद 110 मूल पदों तक आगे फिर सीमित हो जाएंगे। नियुक्ति विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह यादव की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके पांडेय व लखनऊ के एडीएम (प्रशासन) राजेश कुमार पांडेय ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें