केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग में भर्ती युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शताब्दी अस्पताल में हलचल मच गई। कानपुर के नवाबगंज निवासी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवक को पांच दिन पहले भर्ती किया गया था। एमआरआई से पहले सोमवार को कोरोना जांच कराई गई।
मंगलवार देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मरीज को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर रेजिडेंट की जांच कराई है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक डॉक्टर की रिपोर्ट आना बाकी है।