फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डग्गामार 30 बसें सीज, तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर दौड़ रहीं डग्गामार बसों व अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। रविवार को आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने 31 वाहन सीज किए, जिसमें 30 बसें व एक कार शामिल है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को अहिमामऊ चौराहे से आजमगढ़ जा रही और कमता चौराहे के पास से अयोध्या जाने वाली 13 बसें, मड़ियांव भिटौली से सीतापुर मार्ग पर चलने वाली 12 बसें, अवध चौराहे से आगरा एक्सप्रेसवे जा रही छह बसें सीज की गईं। वाहनों को वृंदावन स्थित पी-4 पार्किंग, कैसरबाग स्थित अवध डिपो कार्यशाला, थाना मड़ियांव और बख्शी का तालाब थाना में निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा तीन बसों के चालान किए गए हैं। प्रवर्तन टीम में एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल के अलावा आभा त्रिपाठी, अनीता वर्मा, मनोज भारद्वाज एवं एसपी देव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें