इकाना स्टेडियम के लिए चलेंगी 30 सिटी बसें
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी की ओर से आठ नवंबर को अफगानिस्तान एवं वेस्टइंडीज के बीच इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच के मद्देनजर 30 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज शर्मा के मुताबिक ये सिटी बसें जानकीपुरम, गोमतीनगर, सीतापुर रोड, राजाजीपुरम, आलमबाग, चारबाग आदि से चलेंगी, जिनका क्रिकेट मैच के दिन सुबह से रात 10 बजे संचालन होगा।