राज्य सरकार ने पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में तीन निदेशकों की
नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
राम विशाल पांडेय को निदेशक (कार्मिक),
शतांशु अग्रवाल को निदेशक (ऑपरेशन) तथा प्रमोद गोपालराव खंडालकर को निदेशक
(वाणिज्य) बनाया गया है।
इसके अलावा पावर
कॉर्पोरेशन के चार अभियंताओं की पदोन्नति की गई है। दो मुख्य तथा दो
अधीक्षण अभियंता बनाए गए हैं।
अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह राठौर को
मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति देते हुए शक्ति भवन में अपर सचिव प्रथम के
पद पर तैनात किया गया है।
वहीं ट्रांसमिशन मंडल गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता
योगेंद्र नाथ को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नत करके ट्रांसमिशन
कॉर्पोरेशन में भेजा गया है।
पनकी कानपुर में तैनात अधिशासी अभियंता सोमेश
कुमार भट्टाचार्य को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति देकर ट्रांसमिशन
कॉर्पोरेशन में भेजा गया है।
मुख्य अभियंता वितरण अलीगढ़ से संबद्ध
अधिशासी अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति
देकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में तैनात किया गया है।
विद्युत अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह व महासचिव डीसी दीक्षित ने इन पदोन्नतियों का स्वागत किया है।