फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप कर्मियों को अब 80 % महंगाई भत्ता

Sun, 08 Dec 2013 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशीय इंडस्ट्रियल एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ यूपी (पिकप) के कर्मियों को अब 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


पिकप बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में शनिवार को पिकप बोर्ड की बैठक हुई।

इसमें पिकप कर्मियों को 72 प्रतिशत मिल रहे महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

कर्मियों को मिलने वाले टीए/डीए को संशोधित करने को जारी पूर्व के शासनादेश को निगम में लागू करने का फैसला हुआ।

अब शासनादेश के अनुसार संशोधित टीए/डीए शासन की अनुमति से देने की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास डॉ. एसपी सिंह व विशेष सचिव सुमंत सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें