फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी लापरवाही और एक घर से उठी तीन लाशें

Tue, 09 Dec 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे मोटर साइकिल पर सवार अधेड़ व उसके दो पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटर साइकिल चालक अधेड़ ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

लहरपुर के ग्राम अतरौरा निवासी सतीश कुमार (40) का पुत्र दीपक कुमार (10) बीमार था। सतीश कुमार उसकी दवा लेने के लिए मोटर साइकिल से लखीमपुर के लिए घर से निकला।

दीपक मोटर साइकिल से कहीं गिर न जाए इस वजह से उसको सहारा देने के लिए उसने बड़े पुत्र अरविंद कुमार (18) को भी बाइक पर बिठा लिया। तीनों सिंघनापुर पहुंचे।
विज्ञापन


इसी बीच लहरपुर-तंबौर मार्ग पर सिंघनापुर पुलिया के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। तीनों लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें