यूपी में आज से यानी गुरुवार से विधानमंडल के तीन दिवसीय सत्र का आगाज हो रहा है। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सरकार इन दोनों ही मोर्चों पर पूरी तरह असफल रही है। इस दौरान विधानभवन में प्रवेश कर रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का सपाइयों ने घेराव किया और नारेबाजी की।
सपा नेता यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने तख्ती और पोस्टर पर सरकार विरोधी नारे लिख रखे थे।
शोकसभा के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
वहीं, मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन, प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण व चेतन सिंह चौहान तथा दो मौजूदा विधायकों वीरेंद्र सिंह सिरोही और पारस नाथ यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।