फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां न पहुंचे मोदी, वहां रैली होगी थ्री-डी

Mon, 07 Apr 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी सोमवार को देशभर में एक साथ 100 स्थानों पर रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने इस कार्यक्रम को भारत विजय थ्री-डी रैली का नाम दिया है। अगले 10 से 12 चरण में मोदी देश भर में 1000 स्थानों पर इस तकनीक के जरिए दस्तक देंगे।

मोदी जहां खुद नहीं पहुंच सकते, वहां अत्याधुनिक थ्री-डी तकनीक के जरिए लोगों से मुखातिब होंगे। इस तकनीक की खूबी ये है कि यहां देखने-सुनने वालों को मोदी को सामने ही होने का एहसास कराएगा।

इस आयोजन में हर चिन्हित स्थान पर मंच लगेगा जहां लाइव प्रसारण की व्यवस्था होगी।  मोदी केवल एक स्थान से संबोधन देंगे। लेकिन यह जहां-जहां प्रसारित होगा, लोग महसूस करेंगे कि मोदी उनके सामने हैं।
विज्ञापन

यूपी में 13 जगह दिखेंगे लाइव

प्रथम चरण में सोमवार को शाम सात बजे से प्रदेश में 13 स्थानों पर भारत विजय थ्री डी रैली का आयोजन होगा।

ये स्थान हैं- अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, कैराना, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फ रनगर, बुलंदशहर, इलाहाबाद, झांसी, आगरा और बागपत।

पार्टी इस कार्यक्रम का आयोजन सिटीजंस फॉर एकाउंटबेल गवर्नेंस (सीएजी) के सहयोग से कर रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में रहा था प्रयोग सफल
वर्ष 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों में मोदी ने प्रचार में इस तकनीकी का इस्तेमाल किया था। मोदी की हर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से बढ़ती मांग के मद्देनजर भाजपा ने इस तकनीक का लाभ उठाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

लखनऊ में नहीं हो पाएगा कार्यक्रम

थ्री डी तकनीक से मोदी सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में भले ही पहुंच जाए लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ के क्षेत्र और गोरखपुर नहीं पहुंच पाएंगे।

बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से दोनों जगह कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां की इकाई समय रहते इस कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं ले पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें