फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश : सोमवार को कोरोना के 29192 नए मामले, लखनऊ में 3058 केस, 288 की मौत

Mon, 03 May 2021 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सोमवार को यूपी में 24 घंटे में 29,192 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि कोरोना से 288 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को 38,687 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या के अनुपात में डिस्चार्ज होने वाले लोग ज्यादा रहे। सोमवार को 29192 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, वहीं 38857 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1342413 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1043134 लोग संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 2.85 लाख से अधिक एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तीसरे दिन भी कमी आई है। सोमवार को प्रदेश में कुल 288 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। इस तरह अब तक कुल 13447 मरीजों की प्रदेश में मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ी है लेकिन मरीजों की संख्या में कमी आई है। रविवार को प्रदेश में कुल 229440 नमूनों जांच की गई है। इस तरह अब तक कुल 41591659 नमूनों की जांच प्रदेश में हो चुकी है।

तिथि       टेस्ट      केस      डिस्चार्ज
25 अप्रैल 186346   35614   26633 
01  मई    266326  30317   38826
02 मई    297021   30983   36650

यूपी में बढ़ा दो दिन का लॉकडाउन
यूपी में कोरोना से भयावह होते हालात और हाईकोर्ट द्वारा कई बार संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश मिलने के बाद यूपी सराकर ने लॉकडाउन दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 6 मई मतलब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी।
विज्ञापन






बता दें कि इसके पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

29 अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और आज तीन मई को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जो कि दिखाता है कि यूपी में हालात कितने मुश्किल होते जा रहे हैं।

दरअसल, पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। हाईकोर्ट ने लंबे लॉकडाउन को प्रदेश के लिए जरूरी बताया था। सरकार का यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश की निगाह से ही देखा जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें