फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 290 मुक्केबाजों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को 17 मंडलों के 290 बालक मुक्केबाजों ने दम दिखाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में क्वालिफाइंग राउंड, प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए तकनीक, कौशल, गति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पंजीकरण और जरूरी अभिलेखों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले शुरू हुए। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से नामित पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच डगलस शेफर्ड ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने प्रतियोगिता स्थल पर विभिन्न आयु और भार वर्गों के मुकाबलों, तकनीकी प्रक्रियाओं और आयोजन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता के शेष मुकाबले शनिवार को होंगे। 26 सितंबर को दोपहर बाद विभिन्न आयु और भार वर्गों के फाइनल मुकाबले शुरू होंगे, जो 27 सितंबर तक चलेंगे। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा। मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय और जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित श्रीवास्तव समेत कई विद्यालय के प्रधानाचार्य, कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें