फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के 29 विजेता सम्मानित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के 29 विजेताओं को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। हजरतगंज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित सप्ताह की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थी। इस दौरान लखनऊ और वाराणसी में निबंध लेखन, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी समेत पांच प्रतियोगिताएं हुईं। इनका उद्देश्य रेलकर्मियों में ईमानदारी और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। डीआरएम ने विजेताओं को बधाई देते हुए कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा बनाए रखने और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें