19 मार्च को औरैया में दिल्ली से आई जमात के संपर्क में आए 11 रहनुमाई करने वाले लोगों में दो की रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर रात पॉजिटिव आने पर शुक्रवार को सुबह जिला प्रशासन ने दोनों पॉजिटिव मरीजों को सरसौल (कानपुर) के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। पॉजिटिव आए दोनो मरीजों के परिवार के 12 लोगों को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
कानपुर देहात : एक ही परिवार के सात लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले
सिकंदरा क्षेत्र की नंदना ग्राम सभा के मजरा सरदारपुर में एक ही परिवार के सात लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। परिवार का एक युवक चार दिन पहले औरैया से लौटा था। ग्रामीणों की मानें तो वह औरैया के एक साथी के साथ जमात में शामिल होने दिल्ली गया था।
गाजीपुर में जमातियों की सहायता करने वाले 29 चिह्नित, आठ पकड़े
दिलदारनगर में जमातियों की सहायता करने वाले 29 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इसमें से अधिकतर बाहरी हैं। आठ लोगों को पकड़ कर जिला मुख्यालय लाया गया है। सभी को क्वारंटीन कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे