फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela: माघ मेले के लिए चलाई जाएंगी 2800 अतिरिक्त बसें, रिजर्व में रहेंगी 200 बसें

Wed, 04 Jan 2023 10:57 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम माघ मेले के लिए 2800 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए 200 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। वहीं,  प्रयागराज के निकटवर्ती तीर्थस्थलों के लिए भी 80 बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
file foto - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी-फरवरी में आयोजित प्रयागराज माघ मेले के लिए उप्र परिवहन निगम 2800 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके अलावा निकट के तीर्थस्थलों के लिए भी अतिरिक्त 80 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए एमडी संजय कुमार ने क्षेत्रवार बसों का आवंटन कर दिया है।

विज्ञापन


एमडी के मुताबिक मेले में मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के स्नान पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक संचालन पर मुख्य फोकस रहेगा। छह फरवरी तक 2800 बसों के संचालन के अलावा 200 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। प्रयागराज के निकटवर्ती तीर्थस्थल काशी, विंध्याचल, चित्रकूट एवं अयोध्या के लिए भी 80 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बाद अब जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कही ये बात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : बीएल संतोष ने जिला पंचायत अध्यक्षों के सामने रखा 2024 के लिए एक्शन प्लान, ये है रणनीति
विज्ञापन


इसके अलावा प्रयागराज को 550, गोरखपुर क्षेत्र को 380, आजमगढ़ को 360, लखनऊ को 300, वाराणसी को 300, अयोध्या को 220,  चित्रकूट को 230, कानपुर को 260, देवीपाटन को 150 और झांसी को 50 बसों का आवंटन किया गया है। एमडी ने कहा है कि किसी भी मार्ग पर प्राइवेट बसों को परमिट न दिया जाए।

इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधक अपने-अपने यहां आयुक्त एवं जिलाधिकारियों से बात करेंगे। इसके साथ ही अस्थाई बस स्टेशन निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बसों को चाक चौबंद कराने और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें