फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश यात्रा से लौटने वाले अब 28 दिन क्वारंटीन रहेंगे, गाइडलाइन में किए गए बदलाव

Mon, 06 Apr 2020 07:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विदेश यात्रा से लौटने वालों और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहने वालों को अब 14 के बजाय 28 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। कई लोगों में 14 दिन के बाद भी कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गाइडलाइन में यह बदलाव किया है।

विज्ञापन


नई गाइडलाइन के तहत विदेश यात्रा के 28 दिनों के अंदर कोई लक्षण आने पर तत्काल जांच कराई जाएगी। इसी तरह बुखार, खांसी और सांस संबंधी मरीजों, गंभीर लक्षणों वाले अंतरराज्यीय यात्रियों की भी  28 दिनों तक निगरानी होगी।

तब्लीगी जमात में शामिल रहे लोगों और कोरोना के मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टर और चिकित्साकर्मी, पॉजिटिव मरीज के साथ रहने वाले व उनके परिजन की भी 28 दिन के अंदर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान किसी में लक्षण पाया गया तो दोबारा उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद पूरी टीम को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें