फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 27 घरों में लगी आग, 19 बीघा फसल भी जली

Mon, 22 Apr 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर आग ने बरपाया कहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी तुलसीपुर/इकौना/श्रावस्ती। तराई मे आग का कहर लगातार जारी है। विगत एक पखवारे से कोई ऐसा दिन नहीं बीता जब आग की लपटों ने तबाही न मचाई हो। ऐसा ही कुछ रविवार को देखने को मिला। जहां आग की लपटों ने 27 मकान, 19 बीघा गेहूं की फसल व करीब 120 बीघा पराली जला कर राख कर दी।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जगननथिया में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी रमेश, धनीराम, बड़कऊ, रामकरन, मिठाईलाल, विनोद, रामचंदर, मंशाराम, रामकुमारी, फूलकरन, रामकुमार, राम सागर, रामरूप, लालजी, उदयराज, हीरालाल, नीबर, बिकाऊलाल, ननके, रामसमुझ का घर व राजितराम तथा कंधईलाल का अहाता जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान मिठाई लाल की दुकान, रामचंदर की दो साइकिलख्, मंशाराम का पंपिंग सेट, साइकिल व ठेलिया, फूलकरन का पंपिंग सेट सहित लोगों के घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज व नकदी जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। यहां कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी के लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम भिनगा पियूष जायसवाल क्षति का आकलन करा रहे हैं।
वही इकौना के धर्मपुर धोबहा में अज्ञात कारणों से लगी आग में खेमराज सहित तीन घर जल कर राख हो गए। उधर सिरसिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाजवंती का नौ बीघा, चंदन का साढ़े तीन बीघा, सुघरा का डेढ़ बीघा, ज्वाला का एक बीघा व तेजा का दस बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। यहां भी कोई हताहत नही हुआ।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के चन्दरखा बुजुर्ग के मजरा नयागांव के पास खेत मे लगी पराली में आग लग गई। जिसमें करीब 100 बीघा पराली जल गई। इस दौरान कुट्टी गांव निवासी भकालू का चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वही थाना क्षेत्र के ही माल भौखारा गांव के पास पराली में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। यहां कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें