रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
संवाद न्यूज एजेंसीलखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को भी युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में कुल 329 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 323 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए। साक्षात्कार के बाद 268 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनितों को प्रतिमाह 32 हजार वेतन दिया जाएगा।प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि भर्ती टेक्निकल ऑपरेटर पद के लिए की गई। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हरियाणा के सोनीपत स्थित खरखौदा प्लांट में होगी। संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।रोजगार मेले में प्रदेश के करीब 24 जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। पहले दिन बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया था, जबकि शुक्रवार को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए गए।
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन
रोजगार मेले में 268 युवाओं का चयन