फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाका में एंकर ब्रांड के 263 नकली उत्पाद जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एंकर ब्रांड के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर 263 नकली इलेक्ट्रिक उत्पाद बरामद किए हैं। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि कुलदीप सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

क्विकआईपी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कुलदीप सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नाका थाना क्षेत्र में एंकर के नकली उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इनसे कंपनी की छवि खराब होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।

शिकायत के बाद 20 मई को पुलिस ने कुलदीप सिंह के साथ अमीनाबाद रोड स्थित एस मीना इलेक्ट्रिक दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान के मालिक प्यारे मियां मिले। जांच के दौरान एंकर के रजिस्टर्ड मार्क वाले 263 नकली उत्पाद बरामद हुए। नमूने के तौर पर एक-एक नकली और एक-एक असली उत्पाद को सील किया गया। बाकी सामग्री को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर थाने लाया गया। कुलदीप ने प्यारे मियां के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत एफआईआर कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें