फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2610 नए मरीज, 3538 को किया गया डिस्चार्ज 

Fri, 16 Oct 2020 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
यूपी में शुक्रवार को 2610 नए कोविड-19 पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। जबकि 3538 को ठीक हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 35263 रह गई है। इससे पहले 31 जुलाई को प्रदेश में मरीजों की संख्या इसी स्तर पर थी। कोविड से संक्रमित अब तक 6589 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अब तक कुल 408083 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसी के साथ प्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट 90.69 प्रतिशत हो गया है। वहीं इस समय प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट अक्तूबर के पहले पखवारे में 2.2 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे बुजुर्ग और जो लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें संक्रमण से दूर रखना ही बचाव है।

अभी जिन मरीजों की मौत हुई हैं उनमें से 45 प्रतिशत 60 वर्ष से ऊपर के लोग थे। जबकि 40 प्रतिशत 41 से 60 वर्ष वालों की मौत हुई है। वर्तमान में मौजूद एक्टिव मरीजों में से 16369 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि निजी अस्पतालों में 2994 लोगों को भर्ती किया गया है। अब तक कुल 249788 ने होम आइसोलेशन का फायदा लिया है। इनमें से 233419 लोग अपने आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को कुल 170297 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु वर्ग के हिसाब से संक्रमण
0 से 20 वर्ष में 13.76 प्रतिशत
21 से 40 वर्ष में 47.61 प्रतिशत
41 से 60 वर्ष में 29.06 प्रतिशत
60 साल से ऊपर के 9.57 प्रतिशत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें