फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2600 करोड़ के बजट से सुधरेगी राजधानी की सेहत, केजीएमयू, एसजीपीजीआई व लोहिया संस्थान का बजट बढ़ाने के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट भी मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य सरकार ने राजधानी के चिकित्सा संस्थानों को कोरोना की रोकथाम में किए प्रयासों का बजट में इनाम दिया है। केजीएमयू, एसजीपीजीआई व लोहिया संस्थान का बजट बढ़ाने के साथ कई संक्रमण रोकने के लिए बड़े प्रोजेक्ट भी मंजूर किए हैं। इससे भविष्य में कोरोना व इस तरह की अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। विभिन्न मदों को मिलाकर कुल 2600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में खुलेगी लोक स्वास्थ्य इकाई
ब्लॉक स्तर पर लोगों की सेहत सुधारने के लिए इस बार बजट में मुकम्मल व्यवस्था की गई है। इसके तहत राजधानी में सभी आठ ब्लॉकों में एक-एक लोक स्वास्थ्य इकाई की स्थापना की जाएगी। शहरी इलाके में शहरी स्वास्थ्य एवं अरोग्य केंद्र की स्थापना होगी। इससे शहरी इलाके में टीकाकरण व अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसी तरह आयुष्मान और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में बजट बढ़ाने का भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

खुलेंगे वेलनेस सेंटर
सरकार की ओर से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में दो साल से वेलनेस सेंटर खोले जा रहेहैं। इस बार के बजट में भी इसका प्रावधान किया गया है।
प्रमुख सौगातें एक नजर में
केजीएमयू में इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एंड इंफेक्शस डिजीजेज।
केजीएमयू में डायबिटिक रेटिनोपैथी उपचार सेंटर को दो करोड़ रुपये।
केजीएमयू में बीएस4 लैब।
एसजीपीजीआई में बीएस 3 लैब।
एसजीपीजीआई में उन्नत मधुमेह केंद्र।
सभी ब्लॉकों में लोक स्वास्थ्य इकाइयां।
शहरी इलाके में अरोग्य केंद्र।
किसे, कितना मिला
केजीएमयू की झोली में आए : 1000 करोड़
एसजीपीजीआई को मिले : 900 करोड़
राम मनोहर लोहिया संस्थान : 492 करोड़
अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय : 100 करोड़
राजधानी के विभिन्न अस्पतालों के लिए : 100 करोड़
गठिया उपचार केंद्र के लिए बजट : 23 लाख
आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माणशाला : 73 लाख
होम्योपैथी के लिए : 2.5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें