फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 2596 गांवों के लोगों को जल्द मिलेगी बस की सुविधा, संचालन को मिली मंजूरी

Sun, 15 Sep 2019 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
up bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 2596 असेवित गांवों (जहां पर सरकारी बस की सुविधा नहीं) को जल्द ही बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 145 अनुबंधित बसों के संचालन को मंजूरी दी गई है। इसमें 26 बसें लखनऊ परिक्षेत्र के लखनऊ, रायबरेली व बाराबंकी जिले के असेवित गांवों के बीच चलेंगी।

विज्ञापन


यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 7062 असेवित गांवों के लिए 504 अनुबंधित बसों का संचालन करने के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे थे।

इनमें से 145 अनुबंधित बसों के टेंडर तय मानक के हिसाब से थे। क्षेत्रीय प्रबंधकों को इन बस ऑपरेटरों से अनुबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें 54 बस गोरखपुर, 26 लखनऊ, 13 देवीपाटन, 11 आजमगढ़ परिक्षेत्र में चलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 145 बसों का संचालन होने से 2596 गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम हो सकेगा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 38,254 एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 19,454 असेवित गांवों को बस सेवा से जोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें