फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर से 25 हजार की आबादी की बिजली उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई रोड पर शनिवार सुबह डंपर चालक की लापरवाही से हाइटेंशन लाइन के तीन खंभे व तार उसमें फंसकर टूट गए। इससे आठ ट्रांसफार्मरों से सप्लाई ठप हो गई और 25 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। इन्हें पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

जेई, एसडीओ व कर्मचारियों को बिजली सप्लाई को पटरी पर लाने में 36 घंटे लग गए। हालांकि, बड़े हिस्से में बिजली करीब 18 घंटे बाद चालू कर दी गई थी। एसडीओ एएम मंसूरी ने बताया कि हादसे के कारण हरदोई-सीतापुर बाईपास तिराहे से दुबग्गा सब्जी मंडी तक की बिजली गुल हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है।

एसडीओ ने बताया कि दुबग्गा मंडी में जिस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती थी, उसमें तकनीकी खामी पहले से थी। इसी बीच मंडी को सप्लाई देने वाली लाइन भी टूट गई। रात हो जाने से तार सही करने का काम रविवार सुबह शुरू हुआ। शाम तक बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें