फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले, 10 मौतें

विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना से गई दस मरीजों की जान। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को संक्रमण के 25 नए मामले मिले और 10 मरीजों की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय के अनुसार, इसमें सभी मौतें इसी महीने की नहीं हैं, इनमें कई मौतों की संख्या डेथ ऑडिट में सामने आने के बाद शामिल की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 44 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब सक्रिय मामले घटकर 321 रह गए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के समय अप्रैल और मई में जो मौतें पोर्टल पर दर्ज होने से रह गई थीं, उन्हें अब शामिल किया जा रहा है। इसकी वजह से अब मौतों की संख्या बढ़ रही है।
भर्ती किए गए ब्लैक फंगस के आठ मरीज
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि रविवार को आठ मरीज भर्ती किए गए। गंभीर मरीजों में से छह की सर्जरी की गई। पर बिहार निवासी 42 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। केजीएमयू में अब तक करीब 85 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, अन्य संस्थानों में भी करीब 45 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना के मामले कम होने के बाद जल्द ही फंगस के मरीज भी कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें