फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुखार के 25 मरीज भर्ती, ओपीडी में रही भीड़

Thu, 31 Oct 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे। दवा और परचा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी भीड़ रही।बुखार की चपेट में आए 25 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में भी बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज पहुंचे। बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित अंकिता (35), परवीन बानो (22), शकुंतला (70), रंजीत (20), ज्योति (28), दुष्यंत (21), मानसी (11), राम प्रताप (22) समेत 25 मरीज भर्ती कराए गए।

सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि दो दिन ओपीडी नहीं होगी, इसलिए इमरजेंसी में इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को भर्ती करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें