फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी: 25 विभागों ने बनाए यू-ट्यूब चैनल

Tue, 31 Mar 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान हो रहे पढ़ाई के नुकसान को पूरा करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने यू-ट्यूब चैनल के जरिए विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू की है। विवि के 43 विभागों में से अब तक 25 ने अपने-अपने यू-ट्यूब चैनल बना लिए हैं।
विज्ञापन


इन चैनलों पर अब तक 160 शिक्षकों ने करीब 600 लेक्चर अपलोड कर दिए हैं। कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय को यह जानकारी सोमवार को ई-कंटेंट की मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई समिति ने दी।

प्रो. राय ने सोमवार को समिति के साथ जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। लविवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण और समिति की अध्यक्ष प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि ई-कंटेंट पर अच्छा काम किया जा रहा है। इस समय काफी विद्यार्थी इसका लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी विवि और कॉलेज पहले से ही बंद हैं। ऐसे में तकनीक का उपयोग करके ही कक्षाएं संचालित हो सकती हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थी भी उठाएं लाभ

विवि प्रशासन ने इसको देखते हुए ई-कंटेंट की दिशा में तेजी से काम शुरू किया है। जिन विभागों ने अभी तक अपने यहां का यू-ट्यूब चैनल नहीं बनाया है उनसे इसके लिए फिर से निर्देश दिया गया है।

यू-ट्यूब चैनल बनाने में पेश आने वाली समस्या का समाधान भी किया जाएगा। वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय में विभाग धीरे-धीरे तकनीक से कदमताल कर रहे हैं।

मनोविज्ञान विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक भी बीते दिनों ऑनलाइन आयोजित की गई। विवि प्रशासन ने विभागों के कामकाज में भी तकनीक को बढ़ावा देने को कहा है। इसी के तहत यह बदलाव हो रहे हैं।

कॉलेज के विद्यार्थी भी उठाएं लाभ
ई-कंटेंट भले ही लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक तैयार कर रहे हैं पर यह सुविधा सभी के लिए है। लविवि परिसर के साथ ही कॉलेज के विद्यार्थी भी इनका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें विवि की वेबसाइट पर जाना होगा। - प्रो.आलोक कुमार राय, कुलपति, लविवि माई सिटी रिपोर्टर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें